
Budh Uday 2026: जाग गए बुध! इन 4 राशियों में जल्द बन सकते हैं कमाई के नए स्रोत
AajTak
3 फरवरी को बुध ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और 10 फरवरी को बुध उदित हो गए हैं. बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक बुध कुंभ राशि में सूर्य संग बुधादित्य और शुक्र संग लक्ष्मी नारायण योग भी बना रहे हैं, जो चार राशियों के लिए विशेष लाभकारी संकेत दे रहे हैं.
Budh Uday 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध जाग गए हैं. 3 फरवरी को बुध ने कुंभ राशि में गोचर किया था और 10 फरवरी को बुध उदयवान हुए हैं. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी, संचार और तर्क का कारक ग्रह माना गया है. एक और खास बात ये है कि इस वक्त बुध कुंभ राशि में सूर्य के साथ बुधादित्य और शुक्र के साथ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण भी कर रहे हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो बुध का उदय होना चार राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं.
वृषभ राशिबुध आपकी राशि के दशम भाव में उदय हुआ है. आप करियर में पहले से ज्यादा सक्रिय रहेंगे. नौकरी में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. नौकरी के अलावा इनकम के अन्य स्रोत ढूंढने में कामयाब रहेंगे. व्यापारियों का भी मुनाफा बढ़ने वाला है. मान-सम्मान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.
मिथुन राशि मिथुन राशि के नवम भाव में बुध का उदय हुआ है. अब आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है. आपके खिलाफ साजिश रचने वालों को आप सबक सिखाएंगे. इस दौरान पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां तो बढ़ेंगी. लेकिन उसका लाभ भी आपको मिलेगा. रोग-बीमारियों से पीड़ित लोगों को राहत मिलने वाली है.
सिंह राशि सिंह राशि के लिए भी बुध का उदय खास है. बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में सक्रिय है. ऐसे में आपका आर्थिक तनाव कम होगा और छोटे निवेश फायदेमंद रह सकते हैं. मनचाहे लाभ के योग बनेंगे. आपके जो भी आर्थिक निर्णय होंगे, वो लंबे समय तक आपको लाभ दिलाएंगे. माता-पिता के सहयोग से आपका कोई बड़ा कार्य सफल होने वाला है.
कुंभ राशि कुंभ राशि के लग्न भाव में बुध का उदयवान हो रहे हैं. व्यवसाय के मामलों में खूब सफलता मिलेगी. बैंकिंग कार्य संधेंगे. उधार-कर्ज की समस्या दूर होगी. निवेश की योजनाएं फलेंगी-फूलेंगी. हालांकि निवेश से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना भी जरूरी होगा. तर्कहीन लोगों और विचारों से दूर रहेंगे. साथ ही, आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलेगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








