Budh Shukra Yuti 2026: शनि की राशि में बुध-शुक्र की जोड़ी, 2026 में इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ
AajTak
Budh Shukra Yuti 2026: 17 जनवरी 2026 से लेकर 3 फरवरी 2026 तक मकर राशि में शुक्र-बुध की युति रहेगी. मकर राशि के स्वामी बुध है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि की राशि बुध-शुक्र की युति 2026 की शुरुआत में तीन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है.
Budh Shukra Yuti: साल 2026 की शुरुआत में एक बड़ा ही दुर्लभ और अद्भुत संयोग बनने जा रहा है. 13 जनवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 फरवरी 2026 तक वहीं रहेंगे. इसके बाद 17 जनवरी 2026 को बुध भी गोचर करके मकर राशि में विराजमान होंगे और 3 फरवरी तक इसी राशि में रहेंगे. इस प्रकार 17 जनवरी 2026 से लेकर 3 फरवरी 2026 तक मकर राशि में शुक्र-बुध की युति रहेगी. मकर राशि के स्वामी शनि हैं, जो फिलहाल मीन राशि में बैठे हुए हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, मकर राशि में शुक्र-बुध की जोड़ी 3 राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकती है.
वृषभ राशि ज्योतिषविदों का कहना है कि शुक्र और बुध का मिलन वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकती है. करियर में प्रगति के अवसर बढ़ेंगे. नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत मिलेंगे. बेरोजगार लोगों को कार्य मिलने की संभावना है. आय में वृद्धि होगी और पिता से संबंध भी मधुर बनेंगे. बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार आने वाला है.
तुला राशि तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और बुध-शुक्र की युति के बाद इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धन की स्थिति ठीक रहेगी. आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा.
मकर राशि बुध और शुक्र की संयुक्त स्थिति मकर राशि वालों को भी साल की शुरुआत में मालामाल कर सकती है. आपके लगभग सभी प्रयास सफल होंगे और मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा. नए अवसर प्राप्त होंगे. आपके द्वारा लिए गए सही निर्णय लंबे समय तक लाभ देंगे. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. अविवाहित जातकों के विवाह प्रस्ताव भी आगे बढ़ सकते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










