
Budh Shani Yog: शनि-बुध 2 दिन बाद बनाएंगे द्विद्वादश योग, इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत
AajTak
6 फरवरी को बुध और शनि द्विद्वादश योग बनाएंगे. ज्योतिषविदों के अनुसार, यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के लिए शुभ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार और धन लाभ देखने को मिल सकता है.
Budh Shani Yog: 6 फरवरी को बुध और शनि एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनाने जा रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन बुध-शनि एक दूसरे से 30 डिग्री कोण पर स्थिति होकर द्विद्वादश योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिषविद कहते हैं कि जब भी दो ग्रह एक-दूसरे से बारहवें भाव में होते हैं, तो यह योग बनता है. ज्योतिषविदों ने इस योग को तीन राशियों के लिए शुभ बताया है. उनका कहना है कि शनि-बुध द्वारा निर्मित इस योग के बनते ही तीन राशियों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा.
वृषभ राशि वृषभ राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. सोची हुई योजनाएं सफल होंगी. धन आगमन या धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे. व्यापारी लोगों को लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी. इस दौरान आपको मुनाफे की कोई बहुत अच्छी डील भी मिल सकती है. घाटे की भरपाई का समय आ गया है. आपकी कई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है. जो लोग लंबे समय से अपना काम खोलने की सोच रहे हैं, उन्हें लाभ मिलेगा. दान-धर्म की ओर रुझान बढ़ेगा.
कर्क राशि कर्क राशि के लोगों के लिए यह संयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है. लंबी यात्राओं के योग बन सकते हैं. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास बढ़ने से करियर में तरक्की हो सकती है. प्रमोशन-इन्क्रीमेंट की संभावना है. बैंक-बैलेंस बढ़त पर रहने वाला है. लंबे समय से अड़चनों में फंसे कार्य अब पूरे हो सकते हैं. इस दौरान आप दूसरों की भलाई के कार्य भी कर सकते हैं. साथ ही, जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
तुला राशि बेरोजगार लोगों को इस दौरान कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपको जूनियर और सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति हो सकता है. निवेश आदि के लिए समय अच्छा दिख रहा है. साथ ही संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद खत्म होगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाल वातावरण बना रहेगा. बुजुर्गजन जो आपसे नाराज थे, उनका भी आशीर्वाद आपको मिलेगा. इस समय आपके सेहत भी अच्छी रहेगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








