
Budh Mangal Yuti 2025: वृश्चिक राशि में बुध-मंगल की युति, 24 नवंबर तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी
AajTak
Budh Mangal Yuti 2025: वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति होने वाली है. ज्योतिष गणना के मुताबिक, बुध-मंगल की युति अगले 24 नवंबर तक तीन राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकती है.
Budh Mangal Yuti 2025: 27 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं. संयोगवश इस राशि में बुध पहले से विराजमान हैं. ऐसे में वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति होने वाली है. यह युति 24 नंवबर तक बनी रहेगी. 24 नवंबर को जब बुध तुला राशि में गोचर करेंगे, तब यह युति समाप्त होगी. ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल-बुध की युति तीन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है.
वृषभ राशि वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाली है. आपकी चिंताएं कम होंगी और रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा. अचानक धन प्राप्ति के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. व्यापारी जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है. किसी पुराने निवेश से अच्छा प्रतिफल प्राप्त हो सकता है.
मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए ये युति सुखद परिणाम लेकर आने वाली है. धन प्राप्ति के नए अवसर बनेंगे. नौकरी करने वाले व्यक्तियों का प्रमोशन या इन्क्रीमेंट हो सकता है. साथ ही, ज्यादा आमदनी के साधन भी विकसित हो सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है. आपको दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी भी हर कदम पर आपका साथ देगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
धनु राशि धनु राशि वालों के लिए बुध-मंगल की युति लाभ और सफलता के द्वार खोल सकती है. करियर में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे कम होंगी. किसी बड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. इस समय भाग्य आपका साथ देगा. बेरोजगार लोगों को नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में शांति और सुख का वातावरण रहेगा. घर की स्थिति अच्छी रहेगी. बच्चों की एकाग्रता बेहतर होगी और पढ़ाई-लिखाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










