
Budh Gochar 2023: इस दिन कुंभ राशि में होगा बुध का गोचर, बन रहा है ये खास योग, इन राशिवालों की खुलेगी किस्मत
AajTak
Budh Rashi Parivartan 2023: 27 फरवरी 2023 को बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध का गोचर बहुत ही फलदायी माना जाता है. आइए जानते हैं कि बुध के इस राशि परिवर्तन से किन जातकों को लाभ होगा.
Budh Rashi Parivartan 2023: बुध को सभी ग्रहों में युवराज का कहा जाता है. कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी हो तो व्यक्ति की तार्किक क्षमता बढ़ जाती है. वहीं बुध की खराब स्थिति से व्यक्ति के जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आते हैं. बुध देव अभी मकर राशि में हैं और 27 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ राशि में बुध 16 मार्च तक रहेंगे, उसके बाद बुध मीन राशि में चले जाएंगे. बुध का कुंभ राशि में गोचर शाम 04 बजकर 55 मिनट पर होगा. साथ ही बुध के कुंभ में आने से सूर्य और बुध का शुभ संयोग बनेगा, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा. आइए जानते हैं कि बुध के इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होने वाला है.
इन राशिवालों के लिए शुभ होगा बुध का गोचर
1. वृषभ
बुध का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है. परिवार के साथ आपके संबंध पहले से और मजबूत होंगे. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा. व्यवसाय या पार्टनिशप से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत अनुकूल रहने वाला है. ये गोचर उनके लिए बहुत लाभ लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा और आपकी प्रशासनिक क्षमताओं में वृद्धि होगी. ये गोचर आपके रिश्ते और प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहेगा.
2. मिथुन
बुध के गोचर के दौरान आपके परिवार का माहौल सुखद रहेगा. आप सारी चिंताओं को भूलकर घरवालों को पूरा समय देंगे और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी. करीबी मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. इस गोचर काल के दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. अपने बजट के हिसाब से ही खर्च करें. इस राशि के विद्यार्थियों को भी बुध के गोचर का लाभ मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










