
Budh Asta 2022: 13 मई को बुध अस्त, कुंभ समेत इन 4 राशियों पर होगा बुरा असर
AajTak
13 मई को बुध देव अस्त होने वाले हैं. इसके बाद बुध 9 जून तक अस्त रहेंगे. बुध बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह है. ज्योतिषविद अस्त बुध को कुछ राशियों के लिए बेहद अशुभ मान रहे हैं. बुध के अस्त रहने से चार राशियों पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है.
11 मई को वक्री होने के बाद अब 13 मई को बुध देव अस्त होने वाले हैं. इसके बाद बुध 9 जून तक अस्त रहेंगे. बुध बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह है. ज्योतिषविद् अस्त बुध को कुछ राशियों के लिए बेहद अशुभ मान रहे हैं. बुध के अस्त रहने से चार राशियों पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है. आइए जानते हैं अस्त बुध का किन 4 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशि- मेष राशि वालों को इस गोचर के दौरान बेहद संभलकर रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य के लिहाज से यह गोचर आपके लिए बहुत बिल्कुल अच्छा नहीं है. घर-परिवार में भी लोगों के सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा. खासतौर से मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
कन्या राशि- घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं आपको घेर सकती हैं. गुस्से या वाद-विवाद में पड़ने से बचें. सेहत के मामले में भी बहुत ख्याल रखना होगा. आय सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी. प्रॉपर्टी में निवेश का भी यह बिल्कुल सही समय नहीं है.
मकर राशि- मकर राशि वालों का मन अशांत रहेगा. घर-परिवार की चिंताएं आपको सताएंगी. रुपए-पैसों के मामलों में बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ेगी. किसी भी बड़े निवेश में पैसा डालने से पहले शुभचिंतकों की राय अवश्य लें.
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं. पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है. शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना इस दौरान आपको बहुत भारी पड़ सकता है. आंख मूंदकर किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास ना करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










