
Budh Ast 2026: बुध की बदली चाल देगी राजयोग जैसे फल, 5 राशियों का प्रमोशन और धन लाभ !
AajTak
Budh Ast 2026: साल 2026 में बुध की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कुंभ राशि में बुध के अस्त और उदय होने से इन 4 राशियों की किस्मत पलटने वाली है क्या आपकी राशि भी है इस लिस्ट में शामिल?
Budh Ast 2026: ज्योतिष शास्त्र की गणना बताती है कि साल 2026 में बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर करते हुए दो बार अस्त और उदित की स्थिति में आएंगे. 10 फरवरी 2026 को बुध का उदय होगा, इसके बाद 28 फरवरी को वे अस्त हो जाएंगे, फिर 13 मार्च 2026 को दोबारा से उदित होंगे. फरवरी और मार्च का महीना बुध की इन बदलती अवस्थाओं के कारण विशेष महत्व रखता है. सामान्य तौर पर किसी ग्रह का अस्त होना उसकी शक्ति में कमी का संकेत माना जाता है, लेकिन इस बार कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम और भाग्य में उछाल लेकर आ सकता है. जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं.
मिथुन राशि बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका प्रभाव सबसे ज्यादा आप पर दिखाई देगा. इस दौरान आपका आत्मबल मजबूत रहेगा. आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. अटके हुए काम धीरे-धीरे पटरी पर आएंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी संवाद शैली आपको बड़ी उपलब्धि दिला सकती है. परिवार के ससुराल पक्ष से धन लाभ के संकेत हैं.
कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक स्थिति को संतुलित करने वाला रहेगा. आमदनी में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं. यदि निवेश करने का विचार है तो 13 मार्च के बाद कदम उठाना शुभ रहेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलने की संभावना है.
तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए यह अवधि प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है. व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे . समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
धनु राशि धनु राशि के लिए यह समय हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. भाई-बहनों का साथ मिलेगा और छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलने से आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









