
Budget 2024: इंतजार खत्म... इस तारीख को पेश होगा बजट, मोदी सरकार के पिटारे में क्या-क्या है?
AajTak
23 जुलाई को निर्मला सीतारणम (Nirmala Sitharaman) कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चर, ऑटो, ग्रीन एनर्जी, रियल एस्टेट और एग्रीकल्चर सेक्टर्स के लिए बड़ा बजट जारी किया जा सकता है. वहीं टैक्स छूट, रोजगार और किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान हो सकता है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को मोदी 3.0 कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2024, 23 जुलाई को पेश किया जाएगा और बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा. राष्ट्रपति ने दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बजट पर चर्चा के लिए मंजूरी दे दी है.
23 जुलाई को लोकसभा में बजट पेश किया जाएगा और 12 अगस्त तक बजट सत्र चलेगा. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को पेश करेंगी. मोदी के नए कार्य काल के इस बजट से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं. खासकर मिडिल क्लास को टैक्स में छूट, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर देने की घोषणा हो सकती है.
विशेषज्ञों का भी मानना है कि 23 जुलाई को निर्मला सीतारणम (Nirmala Sitharaman) कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चर, ऑटो, ग्रीन एनर्जी, रियल एस्टेट और एग्रीकल्चर सेक्टर्स के लिए बड़ा बजट जारी किया जा सकता है. वहीं रेलवे और रोड एंड ट्रांसपोर्ट के लिए भी पिछले बजट की तुलना में ज्यादा अमाउंट दिया जा सकता है. आइए जानते हैं इस बजट से आम आदमी को क्या उम्मीदें हैं?
Tax में छूट का हो सकता है ऐलान ऐसा कहा जा रहा है कि मंत्रालय बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए आयकर छूट से जुड़े विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है. बीते 5 साल में केवल न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) को लागू करने का काम सरकार ने किया था, जिसमें 50 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन को मिलाकर साढ़े 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है. वहीं पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) के तहत कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में इस बार पुरानी टैक्स व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद है.
टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी बजट (Budget 2024) में किसी भी टैक्स से पहले व्यक्तियों के लिए आय सीमा को मौजूदा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती हैं. सरकार बजट 2024 में टैक्स कटौती लाकर कम आय वाले व्यक्तियों के लिए खपत को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है. ये छूट न्यू टैक्स रिजीम वालों पर लागू हो सकता है. इसके अलावा, टैक्स स्लैब की दरों को भी कम किया जा सकता है, ताकि आम लोगों को इसका लाभ पहुंचे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








