
'BSP यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में नहीं, मगर BJP का तरीका गलत,' मायावती का बड़ा बयान
AajTak
आम आदमी पार्टी और सुभासपा के बाद समान नागरिक संहिता पर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा है कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता के विरोध में नहीं है.
आम आदमी पार्टी और सुभासपा के बाद समान नागरिक संहिता पर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा बयान देते हुए रविवार को कहा है कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता के विरोध में नहीं है. मगर संविधान इसे थोपने का समर्थन नहीं करता है.
मायावती ने आगे कहा कि बीजेपी को यूसीसी से जुड़े सभी आयामों पर विचार करना चाहिए. हमारी पार्टी यूसीसी लागू करने के खिलाफ नहीं है. यूसीसी लागू करने के बीजेपी मॉडल पर हमारी असहमति है. भाजपा यूसीसी के जरिए संकीर्ण मानसिकता की राजनीति करने की कोशिश कर रही है.
संविधान में UCC का उल्लेख
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी अपने तुच्छ राजनीतिक एजेंडे से ऊपर उठकर इसे लाती है तो हम इसका समर्थन करेंगे, वर्ना इसका विरोध करेंगे. सरकार यूसीसी को चर्चा का विषय बनाकर ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है. यूसीसी का उल्लेख पहले से ही संविधान में है.
देश में अलग-अलग धर्मों के लोग
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि यहां विशाल आबादी वाले भारत देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख इसाई, पारसी बौद्ध अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं. इनके अपने खान-पान, रहन-सहन और जीवनशैली के तौर-तरीके और रस्म-रिवाज हैं. इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











