
Breaking News: क्या सुनीता के जरिए AAP खेल रही 'सहानुभूति कार्ड'? केजरीवाल की देशभक्ति पर दिया बयान
AajTak
कल ही केजरीवाल को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. वो जेल से भी सीएम के पद पर बने रहेंगे. आम आदमी पार्टी ने 'केजरीवाल को आशीर्वाद' नाम से नया अभियान शुरु किया है. केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कई बार बयान दे चुकी हैं. ऐसा लगता है वो प्रचार का सारा भार खुद संभाल रही हैं. वहीं कयास लगाई जा रही हैं कि क्या बार-बार सुनीता को सामने लाकर आम आदमी पार्टी सहानुभूति लेने की कोशिश कर रही है. देखें ब्रेकिंग न्यूज.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











