
BPSC TRE 3: 2 मिनट की देरी पर कई उम्मीदवारों की शिक्षक भर्ती परीक्षा छूटी, पेपर लीक के बाद BPSC सख्त
AajTak
BPSC TRE 3 Exam Update: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 3 में मुजफ्फरपुर में आज दो मिनट लेट परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले कई उम्मीदवारों का पेपर छूट गया. कई परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को ने ट्रैफिक जाम का भी हवाला दिया, लेकिन किसी को एंट्री नहीं दी गई.
BPSC TRE 3 Exam Update: बिहार शिक्षक भर्ती फेज-3 की परीक्षा 19 जुलाई से शुरू हो गई है. इस भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3 Exam) में साढ़े तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है. 19 से 21 जुलाई तक परीक्षा सिंगल शिफ्ट में, जबकि 22 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित होगी. आज हुई परीक्षा में मुजफ्फरपुर एग्जाम सेंटर पर दो मिनट की देरी के चलते कई उम्मीदवारों का पेपर छूट गया. काफी देर तक मिन्नतें कीं और देरी की वजह बताई, एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिली. पेपर छूट जाने की वजह से एक महिला उम्मीदवार एग्जाम सेंटर के गेट पर फूट-फूटकर रोने लगी.
पहले छूटा कई उम्मीदवारों को पेपर बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 3 में मुजफ्फरपुर में आज दो मिनट लेट परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले कई उम्मीदवारों का पेपर छूट गया. कई परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को ने ट्रैफिक जाम का भी हवाला दिया, लेकिन किसी को एंट्री नहीं दी गई. मुजफ्फरपुर के बीबी कॉलेजियेट स्कूल में परीक्षा केंद्र पर मोतिहारी भीठा मोड़ नेपाल बॉर्डर से आए परीक्षार्थी सोना कुमारी ने बताया कि शहर में इतना जाम था कि सेंटर पर दो मिनट देरी से पहुंचे, लेकिन अंदर एंट्री नहीं दी गई. वहीं सीतामढ़ी से आई रंजिता कुमारी ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही से लेट हुए हैं, अगर ट्रैफिक पुलिस लापरवाही न बरतती तो जाम की वजह से हम लेट नहीं होते.
पेपर लीक के बाद एग्जाम सेंटर पर बढ़ी सख्ती दरअसल, इस बार बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बचने के लिए सख्ती बरती जा रही है. क्योंकि इससे पहले 15 मार्च को हुई परीक्षा पेपर लीक के चलते इसे रद्द कर दिया गया था. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जांच पाया था कि परीक्षा के क्वेश्चन पेपर परीक्षा से पहले ही सॉल्वर गैंग के पास पहुंच गए थे. आयोग ने EOU से प्राप्त सबूत और तथ्यों के बाद दोनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था.
परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किए थे परीक्षा के दिशानिर्देश बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया था, जिसमें परीक्षा के दिन दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई थी. उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने को कहा गया था. इसके अलावा दिए गए टाइम के बाद एग्जाम हॉल में एंट्री करने की परमिशन नहीं गी जाती.
एग्जाम रूम में किसी भी उम्मीदवार के निजी सामान या वस्तुओं की अनुमति नहीं है, जिसमें घड़ी, पेजर, प्रोग्राम करने योग्य कैलकुलेटर, टैबलेट, आईपैड, ब्लूटूथ, मोबाइल फोन और अन्य कंप्यूटिंग उपकरण शामिल हैं. परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान करने की अनुमति नहीं है, और परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाए जाने वाले उम्मीदवारों को चयन से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में अपने कार्ड की हार्ड कॉपी और वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य आदि गाइडलाइंस बीपीएससी द्वारा जारी की गई थी.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








