
Box Office: दूसरे दिन फीका पड़ा 'बैडऐस रवि कुमार' का जादू, जुनैद-खुशी की फिल्म ने की इतनी कमाई
AajTak
इस शुक्रवार जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' का सामना हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रविकुमार' से हुआ था. 'बैडएस रविकुमार' ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई की थी. लेकिन दूसरे दिन उनकी फिल्म फीकी पड़ी. वहीं 'लवयापा' ने शनिवार को अच्छा प्रदर्शन किया.
7 फरवरी को दो फिल्में रिलीज हुई थीं. दोनों ही फिल्मों का थीम एक-दूसरे से काफी अलग है. जहां एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है तो वहीं दूसरी सभी की सोच से परे हटकर एक 'पीक सिनेमा' वाली फिल्म. जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' जहां नई जनरेशन के लोगों की फिल्म है, वहीं हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडऐस रविकुमार' हर जनरेशन की ऑडियंस वाली फिल्म है.
दोनों ही फिल्मों ने अपने पहले दिन उम्मीद के हिसाब से ठीक-ठाक कमाई कर डाली थी. शुक्रवार को 'लवयापा' ने जहां 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तो वहीं 'बैडऐस रविकुमार' ने सभी की उम्मीदों से भी ज्यादा 2.75 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी. माना जा रहा था कि सोशल मीडिया पर रविकुमार के ट्रेंड की बदौलत, हिमेश की फिल्म को फायदा मिला है. रविकुमार का किरदार 'पॉप कल्चर' में बहुत फेमस बन चुका है. लेकिन क्या ये फायदा शनिवार को भी कायम रहा?
फीकी पड़ी हिमेश की 'बैडऐस रविकुमार'?
शुक्रवार को धमाकेदार ओपनिंग के बाद, ऐसा माना जा रहा था कि हिमेश की 'बैडऐस रविकुमार' शनिवार को भी बेहतर परफॉर्म करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. सैकनिल्क के मुताबिक, 'बैडऐस रविकुमार' ने दूसरे दिन यानि शनिवार को महज 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिससे फिल्म की टोटल कमाई 4.75 करोड़ रुपये हो गई है.
हिमेश की पिछली फिल्में जैसे 'आप का सुरूर', 'कर्ज', 'द एक्सपोज' का लाइफटाइम कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के आसपास ही रहा है. अब उनकी नई फिल्म 'बैडऐस रविकुमार' ने महज दो दिन में ही करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. ऐसे में शायद 'बैडऐस रविकुमार' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बन सकती है.
जुनैद-खुशी की 'लवयापा' ने दिखाया कमाल

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












