
Border 2 Review: सनी देओल 30 साल बाद लेकर लौटे वही इमोशन, वही जोश... दमदार है फर्स्ट हाफ
AajTak
Border 2 Movie Review: साल 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक 'बॉर्डर 2' इस शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के साथ बॉलीवुड स्टार सनी देओल युद्ध के मैदान में वापसी कर रहे हैं. जानिए कैसी है ये फिल्म
करीब 30 साल पहले आई ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी. कम से कम एक पूरी जेनरेशन के लिए ‘बॉर्डर’ देशभक्ति का इमोशन रही है. ‘बॉर्डर 2’ अनाउंस होते ही उस इमोशन के दोबारा लौटने की एक्साइटमेंट तो पब्लिक में दिखी ही. मगर एक शक भी उठा― बॉलीवुड में सीक्वल बनाने की होड़ के बीच कहीं वो ‘बॉर्डर’ के इमोशन के साथ घालमेल न हो जाए! ‘बॉर्डर 2’ के इंटरवल पॉइंट से सबसे बड़ी गुड न्यूज यही है कि सनी देओल की फिल्म में वो इमोशन और फील बरकरार है.
‘बॉर्डर 2’ का दिल है फर्स्ट हाफ ‘बॉर्डर 2’ वहां से शुरू होती है जब जंग का ऐलान नहीं हुआ है. और इंटरवल होता है पाकिस्तान के ऑपरेशन चंगेज खान की शुरुआत पर, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की ऑफिशियल शुरुआत है.
इन दोनों पॉइंट्स के बीच ‘बॉर्डर 2’ अपने हीरोज को इंट्रोड्यूस करती है. होशियार सिंह दहिया (वरुण धवन), निर्मलजीत सिंह सेखों (दिलजीत दोसांझ) और एम एस रावत (अहान शेट्टी) को आप कैडेट्स ट्रेनिंग एकेडमी में साथ देखते हैं. और ट्रेनिंग ऑफिसर हैं- फतेह सिंह कलेर यानी सनी देओल.
ट्रेनिंग में बेस्ट टॉप करने का कॉम्पिटिशन, दोस्तियों और शैतानियों से होते हुए कहानी तीनों की पर्सनल लाइफ दिखाती है. इस पोर्शन में दो शादियां हैं, दो खूबसूरत गाने हैं, मजेदार कॉमेडी है और ढेर सारा इमोशन है. ये इमोशन ही वो दौलत हैं जिसे दांव पर लगाकर एक फौजी देश के लिए सरहद पर खड़ा होता है.
‘बॉर्डर 2’ के इमोशनल मोमेंट बहुत असरदार हैं. इनका असर आपको गले और आंखों तक महसूस हो सकता है. ‘बॉर्डर 2’ की स्टोरीटेलिंग है तो बेसिक. कुछ लोगों को ये थोड़ा खटक भी सकती है. मगर इसकी भरपाई कहानी के इमोशनल मोमेंट्स से पूरी हुई है. अगर ये इमोशंस ‘बॉर्डर 2’ की आत्मा हैं, तो इसका तगड़ा-मजबूत शरीर हैं सनी देओल.
फिल्म में जोश भरने का भारी काम सनी के मजबूत कंधों पर है और वो तीस साल बाद भी ये काम पूरी मजबूती से कर रहे हैं. वरुण, दिलजीत और अहान अपने किरदारों में जम रहे हैं. इंटरवल से पहले इमोशंस को ऊंचाई पर ले जाकर, वॉर की अनाउंसमेंट कर दी गई है. सेकंड हाफ शुरू होने वाला है. अब देखना है कि इस ऊंचाई को अंत तक बरकरार रखने में ‘बॉर्डर 2’ कितनी कामयाब होती है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












