
Border 2 में है भारत-PAK युद्ध के इन रियल हीरोज की कहानी! ये हैं सनी, दिलजीत, वरुण के किरदार...
AajTak
‘बॉर्डर 2’ सिर्फ 1971 के युद्ध का सिनेमैटिक रिक्रिएशन नहीं है, बल्कि उन असली भारतीय योद्धाओं को सलाम है जिनके साहस ने देश का इतिहास लिखा. ट्रेलर में दिखे किरदारों के पीछे छुपे असली हीरोज की कहानी, फिल्म को और ज्यादा इमोशनल और दमदार बना रही हैं.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी नहीं लेकर आ रही. ये भारत के लिए सिर पर कफन बांधकर घर से निकले हीरोज की भी कहानी लेकर आ रही है. ‘बॉर्डर 2’ में सनी और उनके साथ नजर आ रहे वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी उन वॉर हीरोज के रोल में हैं जिनके साहस ने युद्ध में भारत की जीत लिखी थी.
फिल्म के ट्रेलर में एक्टर्स की वर्दी पर लगे नेम-प्लेट बताते हैं कि उनके किरदारों के क्या नाम हैं. ये कहना मुश्किल है कि जिन हीरोज के किरदार ‘बॉर्डर 2’ के एक्टर्स निभा रहे हैं, उनके रियल नाम इस्तेमाल किए गए हैं या नहीं. लेकिन 1971 के वॉर में इन किरदारों से बहुत मिलते-जुलते नामों वाले हीरोज का जिक्र मिलता है. फिल्मों में किरदार हमेशा हूबहू नहीं दिखाए जाते, कई बार कई रियल लोगों की क्वालिटी को एक फिल्मी किरदार में समेटा जाता है और नाम एक हीरो का दिया जाता है.
सनी देओल – फतेह सिंह कलेर
सनी के किरदार का नाम मेजर जनरल हरदेव सिंह कलेर के नाम से बहुत मिलता है. दूसरे विश्व युद्ध में लड़ चुके कलेर साहब को हाजी पीर (1965 का भारत-पाक युद्ध) का हीरो भी कहा जाता है. 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान वे भारतीय सेना के सीनियर कमांडरों में से थे. हरदेव सिंह कलेर अपने पूरे सेक्टर की रणनीति, सैनिकों की तैनाती और जवाबी कार्रवाई की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मोर्चों पर जाकर हालात समझना, सप्लाई लाइनों को सुरक्षित रखना और जवानों का मनोबल बनाए रखना उनके काम का हिस्सा था.
रिपोर्ट्स बताती हैं कि 1971 के युद्ध के दौरान उन्हें गोली लगी थी और वे एंटी-टैंक माइन ब्लास्ट में घायल हुए थे. मगर 95 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर के तौर पर वे अपने सिपाहियों के साथ ढाका तक पहुंचे थे. पाकिस्तान के पहले सीनियर युद्ध बंदी ब्रिगेडियर कादिर ने उनके ही सामने सरेंडर किया था. हरदेव सिंह कलेर को उनकी वीरता के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था.
वरुण धवन – होशियार सिंह दहिया

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












