
Border 2 का फैंस के बीच क्रेज, ट्रैक्टर-जीप में पहुंचे थिएटर, लगाए देशभक्ति के नारे
AajTak
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने लोगों के अंदर देशभक्ति जगाने का काम शुरू कर दिया है. कई इलाकों-शहरों में फैंस को ट्रैक्टर और जीप पर बैठकर मूवी थिएटर की तरफ जाते देखा गया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
फिल्म 'बॉर्डर 2' पिछले दिन 23 जनवरी को थिएटर्स में लगी, जो अब उम्मीद से कई गुना अच्छी कमाई कर रही है. इसने बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी ओपनिंग ली थी. जेपी दत्ता की 1997 में आई आइकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसका एक नया उदाहरण देखने मिला है.
सनी देओल की फिल्म के लिए फैंस हुए दीवाने
'बॉर्डर 2' को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों का तांता लगा हुआ है. लोग ट्रैक्टर और जीप में अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर थिएटर जा रहे हैं. इसकी झलक उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने मिली, जहां लोग ट्रैक्टर में 'बॉर्डर 2' का पोस्टर लगाकर थिएटर की तरफ बढ़ रहे हैं. उनके साथ कई सारी काली गाड़ियां भी हैं, जिसपर इंडिया का तिरंगा है और वो सभी सनी देओल की फिल्म देखने जा रहे हैं. ये काफिला वीडियो में काफी बड़ा नजर आता है.
वहीं एक और वीडियो में 'बॉर्डर 2' देखने जा रहे फैंस को 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए देखा गया है. जीप में बैठी लड़कियां पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगा रही हैं. लोग हाथों में फिल्म का पोस्टर लिए पैदल थिएटर की तरफ जा रहे हैं. ये दृश्य सचमुच बेहतरीन हैं. सनी देओल की फिल्म के लिए फैंस का ये क्रेज देखते ही बनता है.
ये पहला मौका नहीं जब सनी की फिल्म के लिए लोग ट्रैक्टर भर-भरकर थिएटर पहुंच रहे हैं. 'गदर 2', 'जाट' जैसी फिल्मों के टाइम फैंस को ऐसा सब करते हुए देखा जा चुका है. वहीं इससे पहले जब 'गदर' साल 2001 में आई थी, तब भी ऐसे कई दृश्य देखे जा चुके हैं, जब पंजाब-हरियाणा जैसे शहरों में लोग ट्रैक्टर पर बैठकर सनी देओल की फिल्म देखने जा रहे थे.
कितनी हुई 'बॉर्डर 2; की अभी तक कमाई?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












