
boAt Lunar Pro LTE स्मार्टवॉच लॉन्च, बिना फोन के भी होगी बातचीत, चलेगा GPS, जानिए कीमत
AajTak
boAt Lunar Pro LTE Price: बोट ने अपनी नई स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है. boAt Lunar Pro LTE ब्रांड की पहली स्मार्टवॉच है, जो eSIM सपोर्ट और इन-बिल्ट GPS के साथ आती है. इसमें आपको 100 से ज्यादा सपोर्ट्स मोड मिलते हैं. ये वॉच फ्लिपकार्ट और बोट की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
देसी कंपनी boAT ने अपना नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कुछ वक्त पहले ही LTE सपोर्ट वाली अपनी पहली स्मार्ट वॉच इंट्रोड्यूस की थी. अब ब्रांड ने इस स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है. boAt Lunar Pro LTE को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में पेश किया था. हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी थी.
ये स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले, e-SIM कॉलिंग सपोर्ट, बिल्ट-इन GPS और दूसरे फीचर्स के साथ आती है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं boAt Lunar Pro LTE की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
बोट की लेटेस्ट स्मार्टवॉच को आप स्पेशल लॉन्च प्राइस पर खरीद सकेंगे. ये वॉच 9,999 रुपये की कीमत पर Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है. इसे आप दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और ब्राउन में खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Apple Watch Ultra जैसा डिजाइन, इस कंपनी ने लॉन्च की वॉच, 2 हजार रुपये से भी कम है कीमत
boAt Lunar Pro LTE के साथ नया Jio SIM लेने पर यूजर्स को स्पेशल ऑफर मिलेगा. कंपनी 399 रुपये का जियो प्लान कॉम्प्लिमेंट्री दे रही है. ये प्लान तीन महीने की वैलिडिटी के साथ आता है.
boAt Lunar Pro LTE में 1.39-inch का ऑल्वेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. दूसरी स्मार्टवॉच्स की तरह इसमें भी आपको कस्टमाइजेबल वॉच फेस का ऑप्शन मिलेगा. यूजर्स इसका इस्तेमाल करके वॉच के डिस्प्ले को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे. ये कंपनी की पहली वॉच है, जो LTE सपोर्ट के साथ आती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












