
boAt Airdopes 300 TWS Review: पावरफुल साउंड और मजबूत बैटरी बैकअप, बोरिंग है डिजाइन
AajTak
boAt Airdopes 300 TWS Review: boAt ने हाल ही में अपने इयरबड्स boAt Airdopes 300 TWS को लॉन्च किया है. यह एक बजट TWS है, जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 1599 रुपये है. यह एक बजट प्रोडक्ट है. हमने इस प्रोडक्ट को इस्तेमाल किया. इस दौरान हमने इसकी बैटरी बैकअप, परफोर्मेंस और कनेक्टिविटी आदि को चेक किया. आइए इसका डिटेल्स रिव्यू चेक करते हैं.
boAt Airdopes 300 TWS Review: boAt ने हाल ही में अपने इयरबड्स boAt Airdopes 300 TWS को लॉन्च किया है. यह एक बजट TWS है, जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 1599 रुपये है. यह एक बजट प्रोडक्ट है. हमने इस प्रोडक्ट को इस्तेमाल किया. इस दौरान हमने इसकी बैटरी बैकअप, परफोर्मेंस और कनेक्टिविटी आदि को चेक किया. आइए इसका डिटेल्स रिव्यू चेक करते हैं.
boAt Airdopes 300 के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल 10mm ड्राइवर, स्पैटियल ऑडियो , इन-ईयर डिटेक्शन और फास्ट चार्जिंग दिया गया है. इसमें Boat Hearables ऐप के साथ कंपेटेबिलिटी है. बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए AI ENx तकनीक का सपोर्ट दिया है. इन इयरपोड्स में मल्टीपॉइंट कनेक्शन का सपोर्ट दिया है. ये सभी फीचर इस प्राइस सेगमेंट में मिलना मुश्किल है.
boAt Airdopes 300 का Gunmetal Black कलर वेरिएंट में का हमने रिव्यू किया. कंपनी ने केस के ऊपर boAt की ब्रांडिंग की है. इस इयरबड्स का केस ओवल शेप में आता है, जिसका कैप शाइनिंग के साथ आता है, वहीं पूरी बॉडी मैटेलिक फिनिश के साथ आती है. इसकी बॉडी प्लास्टिक से तैयार की है. डिजाइन बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं है.
इसका केस खोलने और बंद करने में काफी स्मूद है. इसमें मैग्नेटिक क्लोजर का इस्तेमाल किया गया है, हमने इसे कई बार ओपेन और बंद करके देखा. इस दौरान हमें कोई भी रुकावट दर्ज नहीं की है.
boAt Airdopes 300 में नीचे की तरफ पेयरिंग बटन दिया गया है, जो Type C USB पोर्ट के पास मिलता है. इसके ऊपर LED लाइट मिलती है, जो चार्जिंग और पेयरिंग स्टेटस को दिखाती है. नए डिवाइस से पेयरिंग के लिए पेयरिंग बटन को 2-4 सेकेंड तक दबाकर रखना होता है. इसके बाद पेयरिंग के लिए लाइट ब्लिंक करने लगती है. इसके बाद यूजर्स अपने डिवाइस में ब्लूटूथ को ओपेन करके स्कैन कर सकते हैं और फिर कनेक्ट कर सकते हैं.
कंफर्ट की बात करें तो इसमें स्टेम डिजाइन मिलता है, जो कानों में आसानी से फिट हो जाते हैं. इस दौरान किसी तरह का दर्द आदि भी नहीं होता है. इसमें दो एक्स्ट्रा इयर टिप्स मिलते हैं, जो छोटे और बड़े हैं. वहीं मीडिया साइज के टिप्स इसमें पहले से लगे हुए होते हैं. इसमें यूजर्स को लाइटवेट डिजाइन मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










