
Board Exam 2024: परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले स्थगित हुआ ISC केमिस्ट्री एग्जाम, पेपर लीक की आशंका
AajTak
ISC Chemistry Exam Postponed: CISCE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर नोटिस जारी कर ISC 2024 केमिस्ट्री पेपर पोस्टपोंड की जानकारी दी है. यह परीक्षा अब करीब 1 महीने बाद आयोजित की जाएगी.
ISC Chemistry Exam Postponed: बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ISC यानी 12वीं क्लास का केमिस्ट्री थ्योरी का पेपर स्थगित कर दिया है. परीक्षा 26 फरवरी को दोपहर 02 बजे शुरू होने वाली थी. स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के साथ बोर्ड एग्जाम के लिए घर से निकल गए थे लेकिन एग्जाम शुरू होने से थोड़ी देर पहले ही पेपर पोस्टपोंड होने की सूचनी मिली.
CISCE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर नोटिस जारी कर एग्जाम पोस्टपोंड की जानकारी दी है. CISCE की डिप्टी सेक्रेटरी संगीता भाटिया की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि ISC 2024 केमिस्ट्री पेपर (थ्योरी) 26 फरवरी 2024 को होने परीक्षा होनी थी, जिसे अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से स्थगित कर दिया गया है.
ISC Chemistry Exam Postponed Notice
पेपर लीक की आशंका CISCE की ओर से जारी पेपर पोस्टपोंड नोटिस में पेपर स्थगित अप्रत्याशित परिस्थितियां बताई गई हैं लेकिन इसके पीछे की वजह के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई. हालांकि छात्र और अभिभावक इसके पीछे पेपर लीक की आशंका भी लगा रहे हैं. क्योंकि हाल ही में सख्त पहरे में आयोजित हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था, जिसे अब रद्द करके 6 महीने के अंदर दोबारा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी वजह से कुछ लोग ISC केमिस्ट्री का पेपर लीक होने का भी अंदाजा लगा रहे हैं.
ISC एग्जाम री-शेड्यूल बोर्ड ने ISC केमिस्ट्री का पेपर स्थगित करने के साथ ही नई एग्जाम डेट का खुलासा भी किया है. CISCE की ओर से जारी नोटिस में जानकारी दी गई है कि ये परीक्षा अब 21 मार्च 2024 (गुरुवार) को दोपहर 02 बजे से ही होगी. अब छात्रों को इस पेपर की ज्यादा तैयारी के लिए एक महीने अतिरिक्त समय भी मिल गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस बदलाव पर ध्यान दें और अपने स्टडी शेड्यूल में जरूरी एडजस्टमेंट करें.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










