
Board Exam 2022: कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन या ऑनलाइन? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
AajTak
Board Exam 2022: वकील और बाल अधिकार कार्यकर्ता अनुभा श्रीवास्तव सहाय ने 10वीं-12वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह अपनी याचिका की प्रति CBSE को भी दें.
CBSE Board Exam: 10वीं और 12वीं कक्षा की ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज (बुधवार) सुनवाई करेगा. इस मामले में अदालत ने याचिकाकर्ता को CBSE को याचिका की प्रति देने को कहा है. जस्टिस ए एम खानविलकर की बेंच सुनवाई करेगी. कोर्ट में दायर की गई याचिका में कोरोना महामारी का हवाला देते हुए राज्य बोर्डों, सीबीएसई और आईसीएसई की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










