
BMW X3 M40i: देश में लॉन्च हुई ये पावर फुल SUV, महज 4.9 सेकेंड में ही पकड़ती है 100 की रफ्तार, कीमत है इतनी
AajTak
BMW X3 M40i को कंपनी ने कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में पेश किया है, जो कि सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगी. कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी महज 4.9 सेकेंड में ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
BMW ने आज भारतीय बाजर में अपनी नई कार X3 M40i को लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से सजी इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 86.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) तय की गई है. यह X3 SUV का परफॉर्मेंस वर्जन है जिसमें M340i सेडान का इंजन दिया गया है. कंपनी ने इसे भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में पेश किया है, जो कि सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगी. लॉन्च के साथ ही इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, इसके लिए 5 लाख रुपये की टोकन राशि जमा करनी होगी.
कैसी है BMW X3 M40i: बीएमडब्ल्यू एक्स3 एम40आई में एम ट्विनपावर टर्बो वाला 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 355 बीएचपी की पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसमें पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि नई X3 M40i महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
X3 M40i बतौर स्टैंडर्ड M स्पोर्ट पैकेज के साथ आती है और इसमें M-स्पेशल किडनी ग्रिल्स, हेडलाइट्स, विंग मिरर और टेलपाइप्स के साथ-साथ डुअल-टोन, 20-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं. विंडो सराउंड, रूफ रेल्स और किडनी ग्रिल पर स्लैट्स को लाल रंग के ब्रेक कैलीपर्स के साथ काले रंग में फिनिश किया गया है. BMW इस एसयूवी को ब्रुकलिन ग्रे और ब्लैक सफायर रंगों में पेश कर रही है.
इस SUV के इंटीरियर को कार्बन फाइबर से सजाया गया है जो कि पूरी तरह से मोटर स्पोर्ट 'M' थीम पर बेस्ड है. मल्टीफंक्शन के साथ M लैदर स्टीयरिंग व्हील, M कलर्स में कंट्रास्ट स्टिचिंग और ओपन स्पोक इंटीरियर को स्पोर्टी टच देते हैं. यह कार मेमोरी फंक्शन, एक्सटीरियर मिरर पैकेज, पैनोरमिक ग्लास रूफ और वेलकम लाइट कारपेट के साथ इलेक्ट्रिकल सीट एडजस्टमेंट, 6 डिमेबल डिजाइन के साथ एंबिएंट लाइटिंग, इलेक्ट्रोप्लेटेड कंट्रोल और 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ आती है.
डिज़ाइन के मामले में, BMW X3 M40i में कुछ मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जो इसे स्पोर्टी अपील देते हैं. X3 M40i में 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले और बहुत कुछ मिलता है. इसमें एडेप्टिव सस्पेंशन, वेरिएबल स्पोर्ट स्टीयरिंग, परफॉरमेंस कंट्रोल के साथ डिफरेंशियल (डिफरेंशियल लॉक) और एम स्पोर्ट ब्रेक जैसे परफॉर्मेंस फीचर्स भी मिलते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










