
Bluetooth Calling वाली सस्ती स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत 2,000 रुपये से कम
AajTak
Ambrane Wise Eon स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे आप Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 2 हजार रुपये से कम रखी गई है.
Ambrane ने अपनी नई स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसका नाम कंपनी ने Wise Eon रखा है. Wise सीरीज में कंपनी की ये पहली एंट्री है. इसको लेकर कंपनी ने दावा किया है ये कम कीमत में पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ आती है. इस स्मार्टवॉच में डायलर, माइक्रोफोन और स्पीकर Bluetooth calling के लिए दिए गए हैं.
Ambrane Wise Eon में वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टवॉच में 1.69-इंच की क्यूब शेप्ड टच स्क्रीन दी गई है. इस स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस को लेकर SpO2, ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.
Ambrane Wise Eon की कीमत और उपलब्धता
Ambrane Wise Eon को एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बेचा जा रहा है. इसे 1,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. Ambrane की इस स्मार्टवॉच में ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है.
Ambrane Wise Eon के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Ambrane Wise Eon स्मार्टवॉच में 1.69-इंच की स्मूद टच LucidDisplay डिस्प्ले दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 450 nits तक है. इसका पिक्सल रेज्योलूशन 240x280 का है. Ambrane Wise Eon में ट्रेडिशनल क्यूब डायल दिया गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










