
Black & White: भगवान राम के नाम का अर्थ और माता सीता की अग्निपरीक्षा की पूरी कहानी
AajTak
सीता हरण से पहले जब भगवान राम, लक्ष्मण और सीताजी दण्डक वन में थे, तब भगवान राम ने सीता रूपी शक्ति को अग्नि में प्रतिष्ठित कर दिया था और इसका मतलब ये था कि सीताजी का देह तो लंका में रावण की कैद में था लेकिन उनकी शक्ति और तत्व अग्नि में सुरक्षित थे. सुधीर चौधरी के साथ ब्लैक & व्हाइट में देखें भगवान राम के नाम का अर्थ और माता सीता की अग्निपरीक्षा की पूरी कहानी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











