
BLACK+DECKER Supreme TV Review: घर पर मिलेगा थिएटर वाला मजा, खरीदने से पहले जान लें ये बातें
AajTak
BLACK+DECKER Supreme TV Review: भारतीय स्मार्टफोन बाजार के बाद स्मार्ट टीवी का मार्केट ही ऐसा है, जिसमें बहुत से सारे ब्रांड्स का विकल्प मिलता है. कंपनियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही सेगमेंट के कंज्यूमर्स को टार्गेट कर रही है. ऐसा ही एक ब्रांड BLACK+DECKER है, जिसने अपनी सुप्रीम सीरीज हाल में लॉन्च की है. आइए जानते हैं ये सीरीज के टीवी में कितना दम है.
बड़ी स्क्रीन वाला एक स्मार्ट टीवी खरीदना है, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन है. ज्यादातर लोगों का फोकस लेगेसी ब्रांड्स पर होता है, लेकिन उनकी कीमत ज्यादा होती है. ऐसे में आप कम बजट वाले कुछ ब्रांड्स को ट्राई कर सकते हैं. BLACK+DECKER ऐसा ही एक ब्रांड है, जो कम बजट में प्रीमियम टीवी ऑफर कर रहा है.
ये कंपनी Indkal की हिस्सा है, जो भारत में Acer ब्रांड के टीवी और होम अप्लयांस बेचता है. BLACK+DECKER की सुप्रीम सीरीज हाल में लॉन्च हुई है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. हम पिछले कुछ वक्त से इस टीवी को इस्तेमाल कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या आप इस ब्रांड के टीवी खरीद सकते हैं.
वैसे तो टीवी के डिजाइन में बहुत कुछ बात करने लायक होता नहीं है. हम ब्रांड का 55-inch स्क्रीन साइज वाला मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें आपको मामूली से बेजल्स मिलते हैं. स्मार्ट टीवी के साथ बॉक्स में ही आपको टेबल स्टैंड, रिमोट और जरूरी केबल्स मिलते हैं. हालांकि, वॉल माउंट के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे.
BLACK+DECKER की सुप्रीम सीरीज में QLED 4K Ultra HD पैनल मिलता है. ये स्क्रीन 1 अरब से ज्यादा रंग, HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आती है. ये टीवी आपको कम बजट में हाई-क्वालिटी वाला एक्सपीरियंस देगा. स्क्रीन काफी ब्राइट और कलर एक्यूरेट दिखते हैं.
इसमें AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो लो क्वालिटी वाले कंटेंट को एन्हांस कर देते हैं. इस टीवी पर आप सिर्फ रेगुलर कंटेंट ही नहीं बल्किं गेमिंग का भी मजा ले सकते हैं. इसमें 80W तक का बॉक्स स्पीकर सिस्टम मिलता है, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ के आता है.
यह भी पढ़ें: Acer V Pro 50 review: बजट रेंज में मिलेगा प्रीमियम Smart TV का मजा, इन लोगों के लिए है बेस्ट

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.







