
BJP on Manish Sisodia: सिसोदिया पर CBI रेड पर बदले की कार्रवाई? देखें बीजेपी प्रवक्ता का जवाब
AajTak
CBI Raids Manish Sisodia: आबकारी घोटाले के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने छापा मारा. सिसोदिया पर शराब के ठेकों के टेंडर में एक कम्पनी को 144 करोड़ रुपए का मनमाने तरीके से फायदा पहुंचाने का आरोप है. इस पर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अगर सिसोदिया ने गलत किया है तो बचेंगे नहीं. उन्होंने कहा कि सिसोदिया का घोटाला दिल्ली के सामने है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











