
BJP सांसद का बड़ा बयान, धार्मिक और गृह युद्ध के लिए सुप्रीम कोर्ट को बताया जिम्मेदार
AajTak
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट देश में धार्मिक युद्ध और गृह युद्ध के लिए जिम्मेदार है और अपनी सीमा से बाहर जा रहा है. दुबे ने सवाल उठाया कि अगर हर काम के लिए सुप्रीम कोर्ट ही जाना है तो क्या संसद और विधानसभाओं को बंद कर देना चाहिए?

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











