
'BJP में चले जाओ तो सारे खून माफ... मैं झुकने वाला नहीं', क्राइम ब्रांच के नोटिस के बीच बोले CM केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में चले जाओ तो सारे खून माफ हो जाते हैं, लेकिन मैं तो नहीं जाऊंगा. मैं झुकने वाला नहीं हूं. सीएम ने कहा कि मैंने कौन-सा गलत काम किया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में दावा किया है कि उन पर बीजेपी में आने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा. दिल्ली सीएम ने कहा कि बीजेपी में चले जाओ तो सारे खून माफ हैं, लेकिन हमने कौन-सा गलत काम किया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "आजकल ये लोग हमारे बहुत पीछे पड़े हुए हैं, आप रोज अखबार में पढ़ते होंगे. मनीष सिसोदिया को इन्होंने जेल में डाल दिया. कह रहे हैं उसने भ्रष्टाचार किया है. सवेरे छह बजे उठकर वह स्कूलों के चक्कर काटने शुरू करता था. कौन भ्रष्टाचारी स्कूलों के अंदर चक्कर लगाता है? भ्रष्टाचार करने वाला रात को दारू पीता है. लड़कीबाजी करता है और गलत काम करता है. आज यह सारे हमारे पीछे पड़ गए हैं."
केजरीवाल ने एजेंसियों का दुरुपयोग का लगाया आरोप
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. उन्होंने एक बार फिर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को फर्जी मामलों में जेल में बंद करने का आरोप लगाया है. सीएम ने कहा, "सारी एजेंसियां केजरीवाल के पीछे छोड़ दी हैं. मनीष सिसोदिया का कसूर है कि वह अच्छे स्कूल बना रहा था. सत्येंद्र जैन का कसूर है कि वह अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बना रहा था. आज अगर मनीष सिसोदिया स्कूलों पर और सत्येंद्र जैन अस्पतालों पर काम नहीं कर रहे होते तो यह उन्हें गिरफ्तार नहीं करते."
सारे षड़यंत्र कर लिए, लेकिन हमें झुका नहीं पाए: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इन्होंने सारे षड्यंत्र रच लिए, लेकिन हमें झुका नहीं पाए. तुम अगर यह सोचो कि हम स्कूल-अस्पताल बनाना बंद कर देंगे तो ऐसा नहीं है. स्कूल-अस्पताल तो बनेंगे. चाहे केजरीवाल को भी जेल में डाल दो. आज यह हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे हैं क्यों? जिन गरीब बच्चों को स्कूल में पढ़ाया उन करोड़ों मां-बाप का आशीर्वाद हमारे साथ है और जिसके साथ गरीबों का आशीर्वाद होता है उसके साथ भगवान का आशीर्वाद होता है."

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











