
BJP नेता सम्राट चौधरी का CM नीतीश कुमार पर तंज, कहा- '1974 का लड़का अब बूढ़ा हो गया है'
AajTak
बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राजनीतिक वजूद नहीं बचा है. वह बूढ़े हो चुके हैं. नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सम्राट ने कहा कि 1974 का लड़का (जेपी आंदोलन से निकले हुए नेता) अब बूढ़ा हो चुका है.
बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि 1974 का लड़का (जेपी आंदोलन से निकले हुए नेता) अब बूढ़ा हो चुका है. साथ ही कहा कि उनका अब कोई भी राजनीतिक वजूद नहीं बचा है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि JDU कहती है कि 2020 विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीतीश कुमार को हराना चाहती थी. आंकड़े गवाह हैं कि नीतीश कुमार 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान दिन में केवल 3 सभाएं करते थे, जबकि तेजस्वी यादव 16 सभाएं किया करते थे. सम्राट ने कहा कि नीतीश में शक्ति नहीं थी तो हम लोग क्या कर सकते थे.
बीजेपी नेता ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश का राजनीतिक वजूद नहीं बचा है. वह बूढ़े हो चुके हैं. 1974 का लड़का 2022 में जवान कैसे हो सकता है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि जब से BJP ने मुझे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया है, उस दिन से नीतीश कुमार के पेट में दर्द है. मेरे से पहले जितने भी नेता प्रतिपक्ष बने थे, वह पिकनिक वाले नेता प्रतिपक्ष थे. 2 दिन के लिए सदन में आते थे और फिर दिल्ली चले जाते थे. हम ना तो राबड़ी देवी की तरह हैं ना तेजस्वी यादव की तरह. हम नीतीश कुमार से एक-एक जवाब लेंगे. सम्राट ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को चेताया और कहा कि वह सदन में पिकनिक मनाने वाले नेता प्रतिपक्ष नहीं साबित होंगे.
ये भी देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











