
BJP नेता विजय गोयल का मोबाइल 12 घंटे में बरामद, जामा मस्जिद इलाके में आरोपी ने छीना था
AajTak
पुलिस ने आरोपी के पास से विजय गोयल का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. आरोपी का नाम साजन बताया जा रहा है. वह दरियागंज इलाके का रहने वाला है.
पूर्व राजसभा सांसद और दिल्ली के वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय गोयल का मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से विजय गोयल का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. आरोपी का नाम साजन बताया जा रहा है. वह दरियागंज इलाके का रहने वाला है.
दरअसल, विजय गोयल बीती शाम 6:45 बजे जामा मस्जिद इलाके में अपनी कार में बैठे थे. उनकी कार का शीशा नीचे था और वे मोबाइल पर बात कर रहे थे. तभी आरोपी पैदल भागता आया और मोबाइल छीनकर भाग गया.
अटल, मोदी सरकार में रह चुके हैं मंत्री बीजेपी नेता विजय गोयल तीन बार लोकसभा सांसद और राजस्थान से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. विजय गोयल अटल और मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माने जाने वाले विजय गोयल दिल्ली की राजनीति के लिए एक बड़ा नाम हैं. वह भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में गोयल बीजेपी के सबसे सक्रिय चुनाव प्रचारक थे.
गांधी स्मृति व दर्शन समिति के हैं उपाध्यक्ष
विजय गोयल वर्तमान में गांधी स्मृति व दर्शन समिति के उपाध्यक्ष हैं. पिछले साल भाजपा नेता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया था. संस्कृति मंत्रालय इस सोसायटी (समिति) का नोडल मंत्रालय होता है. प्रधानमंत्री इस समिति के अध्यक्ष होते हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









