
BJP का दांवः 'जनजाति गौरव समारोह' के जरिए आदिवासी वोटर्स को साधने की कोशिश, शाह भी आएंगे
Zee News
वोटरों को साधने के लिए BJP 18 सितंबर को जनजाति नायकों का गौरव समारोह आयोजित करवाएगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे.
भोपालः मध्य प्रदेश में जल्द ही 4 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, इनमें 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट है. 3 विधानसभा सीटों पर आदिवासी वोटर अहम भूमिका निभाते हैं, वहीं 2023 चुनाव में ही आदिवासियों के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं. जिन्हें साधने के लिए पूर्व CM कमलनाथ ने आदिवासी बहुल बड़वानी जिले का दौरा किया था. वहीं इन वोटरों को साधने के लिए BJP 18 सितंबर को जनजाति नायकों का गौरव समारोह आयोजित करवाएगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. आजादी के अमृत महोत्सव पर होगा कार्यक्रम आजादी के इस अमृत महोत्सव पर 18 सीतंबर को जबलपुर में बहुआयामी समारोह आयोजित होगा. जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की. CM ने बताया था कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनजाति नायकों का यह गौरव समारोह पूरी गरिमा और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करवाने की व्यवस्था की जाएगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








