
Bipin Rawat Chopper Crash: सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश, सामने आई सवार यात्रियों की लिस्ट
AajTak
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत सेना के कई अधिकारियों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सूत्रों के अनुसार हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हेलिकॉप्टर में करीब 14 लोग सवार थे. हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद आसपास धुआं उठता देखा गया. वहां पहुंचते ही देखा गया कि जंगल में सीडीएस के क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा बिखरा पड़ा था. हेलिकॉप्टर में सीडीएस रावत की पत्नी का नाम भी शामिल है. हेलिकॉप्टर में सवार यात्रियों की लिस्ट सामने आई है जिसमें कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं. जानकारी ये मिली है कि तीन अधिकारियों को अभी तक बचा लिया है. घायलों को नीलगिरी के कैंटॉनमेंट ले जाया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











