
Bihar TRE-4 का शेड्यूल जारी, 16 से 19 दिसम्बर के बीच होगी परीक्षा
AajTak
बिहार में शिक्षा विभाग ने TRE-4 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसी साल दिसंबर में परीक्षा का आयोजन होगा. वहीं जनवरी के अंतिम सप्ताह में इसका परिणाम भी घोषित हो जाएगा.
बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर संभावित उम्मीदवार काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 (TRE-4) से पहले STET करवाने की मांग कर रहे थे. अब उनकी ये मांग सरकार ने मान ली है. क्योंकि TRE-4 शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
बिहार में 16 से 19 दिसम्बर के बीच शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 का आयोजन किया जाएगा. वहीं अगले साल यानी 2026 के जनवरी में इसका रिजल्ट जारी करने की भी बात कही गई है. शिक्षा विभाग ने 20 से 24 जनवरी के बीच परिणाम की घोषणा कर देने की बात कही है.
सितंबर से भरा जाएगा STET का फॉर्म वहीं STET परीक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सितंबर महीने में ही STET परीक्षा का फॉर्म भरा जाएगा. बिहार में अभ्यर्थी लगातार TRE 4 के पहले STET परीक्षा की मांग कर रहे थे. इसके लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे थे.
क्यों TRE-4 से पहले STET कराने की मांग कर रहे लोग बिहार में शिक्षक अभ्यर्थी लगातार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 से पहले STET यानी राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा करवाने की मांग कर रहे थे. क्योंकि पात्रता परीक्षा बाद में आयोजित होने से काफी बीपीएसई की ओर से आयोजित होने वाली टीआरई -4 में शामिल होने से हजारों अभ्यर्थी वंचित हो जाएंगे.
यही वजह है कि छात्र शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले STET का आयोजन करवाना चाहते हैं. ताकि, 2025 में होने वाली पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी भी टीआरई -4 में शामिल हो सके. पिछले साल पात्रता परीक्षा जनवरी में आयोजित की गई थी. इस साल अगस्त का महीना खत्म होने के बाद भी STET नहीं हुआ है. वहीं विभाग शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा था. इसलिए छात्र लगातार पहले पात्रता परीक्षा कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







