
Bihar Politics: सलमान खुर्शीद की किताब पर हमलावर हुई BJP, कहा- चुनाव में हार के बाद डिप्रेशन में हैं कांग्रेस नेता
ABP News
बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष अजय निषाद ने कहा, ' सलमान खुर्शीद अपने कास्ट को झांक कर देखें. पूरे विश्व में उसका कहीं भी सम्मान नहीं होता है. वो और उनकी पत्नी चुनाव हार गए हैं, इसलिए डिप्रेशन में हैं.'
मुजफ्फरपुर: कांग्रेस (Congress) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) द्वारा लिखी गई किताब पर विवाद जारी है. किताब में हिंदुत्व को लेकर लिखी गई बातों पर बीजेपी (BJP) हमलावर है. इसी क्रम में बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष और मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) ने कांग्रेस नेता पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म एक ऐसा धर्म है, जिसे पूरे विश्व में सम्मान मिलता है. लोग उसका स्वागत करते हैं.
सलमान खुर्शीद की किताब बैन हो जाएगी उन्होंने कहा, " सलमान खुर्शीद अपने कास्ट को झांक कर देखें. पूरे विश्व में उसका कहीं भी सम्मान नहीं होता है. वो और उनकी पत्नी चुनाव हार गए हैं, इसलिए डिप्रेशन में हैं. वो कांग्रेस में हैं और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं, ऐसे सम्मानित पद पर होने के बाद उन्हें बहुसंख्यक हिन्दू पर इस तरह का कमेंट नहीं करना चाहिए. उन्हें किताब में इसे अंकित नहीं करना चाहिए. सलमान खुर्शीद की किताब खुद ही बैन हो जाएगी उसे पढ़ेगा कौन?."

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












