
Bihar Politics: बैठक में तेजप्रताप यादव संग पहुंचे उनके जीजा, BJP को मिल गया नया मुद्दा
AajTak
बिहार की सियासत में जीजाजी की एंट्री हो चुकी है. तेज प्रताप के साथ सरकारी बैठक में जीजा जी की मौजूदगी ने एक बार फिर बीजेपी को नया मुद्दा दे दिया है. बीजेपी परिवारवाद को लेकर एक बार फिर आरजेडी को घेर रही है. प्रदूषण कंट्रोल की बैठक में नए वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव अपने जीजा शैलेश कुमार के साथ पहुंच गए. शैलेश बिहार सरकार में किसी पद पर नहीं हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर किस हैसियत से वो मीटिंग का हिस्सा थे. देखें ये वीडियो.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











