
Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट से पहले हैदराबाद क्यों पहुंचे बिहार कांग्रेस के विधायक, जानें
AajTak
बिहार कांग्रेस के 16 विधायक हैदराबाद पहुंचे. माना जा रहा है कि टूट-फूट की आशंका के चलते ऐसा किया गया है. बाकी 3 विधायकों के भी बाद में हैदराबाद पहुंचने की खबर है. बता दें कि बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है, जहां नीतीश कुमार को बहुमत साबित करना होगा. देखें ये वीडियो.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











