
Bihar Police का आदेश, ड्यूटी पर Mobile Phones नहीं इस्तेमाल कर सकते पुलिसकर्मी
Zee News
आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया अकाउंट या मनोरंजन के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल गैर जरूरी रूप से किया जाता है, जिससे पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है.
नई दिल्ली: बिहार में अब ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल फोन या किसी अन्य तरह की इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. राज्य के डीजीपी ने आदेश जारी कर कहा है कि विषम परिस्थितियों को छोड़कर अब कोई भी अधिकारी ड्यूटी पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा. Bihar Director General of Police (DGP) issues notice, directing all officials not to use mobile phones, other electronic devices and be on social media while on duty except during exceptional cases आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया अकाउंट या मनोरंजन के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल गैर जरूरी रूप से किया जाता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है. साथ ही ऐसा करना अनुशासन के भी खिलाफ है. ऐसे में अब किसी पुलिसकर्मी या अधिकार द्वारा विशेष परिस्थियों को छोड़कर मोबाइल फोन का इस्तेमाल न किया जाए. — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










