
Bihar News: सरकारी मेडिकल सेवाओं से 80% लोगों का भरोसा उठा! देखें कैसे हैं हालात
AajTak
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ताजा रिपोर्ट बताती है कि देश में नंबर वन पायदान पर वो बिहार है, जहां अस्सी फीसदी लोग इलाज के लिए सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के भरोसे नहीं रहना चाहते. उत्तर प्रदेश में 75 फीसदी परिवार इलाज के लिए सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम के सहारे नहीं रहते. पंजाब में 67 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 63 फीसदी, हरियाणा में 61 फीसदी परिवारों को इलाज के लिए सरकारी हेल्थ सिस्टम पर भरोसा नहीं. इसलिए इलाज के लिए वहां नहीं जाते. चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्था के सरकारी पैमाने पर बिहार नंबर वन है. आंकड़े 2019 से 21 के बीच हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के हैं. वीडियो भी इसी दौर का जब कोरोना के भीषण काल में अपने परिजनों को वक्त पर एंबुलेंस तक ना मिलने पर बेतिया में यूं हाथ वाले ठेले पर लादकर परिजन दिखे, यानी हनुमान चालीसा पढ़कर राजनीति करने के दौर में जनता के लिए संजीवनी सिस्टम के पास नहीं. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











