
Bihar News: पटना में चल रही थी शराब की ‘मिनी फैक्ट्री’, जुगाड़ नाव से पहुंच पुलिस ने किया भंडाफोड़
ABP News
देसी शराब बनाने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. इसके बाद पुलिस की टीम प्रहलादचक गांव में शराब भट्ठी तक पहुंची. वहां 30 शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया.
पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून के लागू हुए पांच साल से अधिक हो चुके हैं, इसके बावजूद ना तो यहां शराब की तस्करी रुक रही है और ना ही छोटे स्तर पर शराब बनाने का सिलसिला थम रहा है. सख्त हिदायत के बाद भी धंधेबाज इस काम में लगे हुए हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से सटे फतुहा का है जहां पुलिस ने रविवार को एक शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. बताया जाता है कि फतुहा थाना क्षेत्र के प्रहलादचक गांव से दक्षिण पुल के पास नदी के पार शराब की भट्ठी चल रही थी. यहां धंधेबाज द्वारा देसी शराब बनाने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. इसके बाद पुलिस की टीम प्रहलादचक गांव में ड्राम के जुगाड़ नाव के सहारे छापेमारी करने के लिए शराब भट्ठी तक पहुंची. वहां पुलिस ने 30 शराब भट्ठी को ध्वस्त किया.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












