
Bihar News: तिलक में चाउमीन नहीं परोसने पर बहाया खून, गोपालगंज में दौड़ा-दौड़ा कर भाइयों को पीटा, चाकू भी मारा
ABP News
Fight in Tilak: विजयीपुर थाने के रसूलपुर गांव की घटना है. सदर अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है जहां इलाज हो रहा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही जा रही है.
गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में तिलक में चाउमीन खत्म होने पर बवाल हो गया. चाउमीन नहीं मिलने से नाराज युवकों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया. हमले में चाउमीन बना रहे दो सगे भाई घायल हो गए. खून से लथपथ भाइयों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला विजयीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है. पुलिस ने दोनों घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
शनिवार की रात विजयीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में राजेश यादव के घर तिलक आया था. मेहमानों के खाने-पीने का पूरा इंतजाम था. रात के करीब 10.30 बजे चाउमीन खत्म हो गया. इस बीच कुछ युवक स्टॉल पहुंचे और चाउमीन परोसने को कहा. चाउमीन बना रहे सत्यम गुप्ता और मुन्ना गुप्ता ने खत्म होने की बात कही, इससे आग-बबूला होकर युवकों ने गाली देना शुरू कर दिया. विरोध करने पर लाठी-डंडा और चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद तिलक में अफरातफरी मच गई.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












