
Bihar News : जेडीयू नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, बुलेट लगने से घायल हुआ छोटा भाई
AajTak
Bihar News: आरा जिले में पुराने विवाद को लेकर जेडीयू नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फायरिंग में उनके भाई को भी गोली लगी है. हत्याकांड को अंजाम देने वाले पड़ोसी ही हैं. दोनों पक्षों का तीन दिन पहले विवाद हुआ था. इसके बाद शनिवार को गोलीकांड हुआ है.
बिहार में इन दिनों क्राइम चरम पर है. कुछ दिन पहले ही बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था. अब बिहार के आरा में जेदयू नेता के भाई और भतीजे को सरेआम गोली मार दी गई. इस घटना में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई और भाई को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है.
वारदात सामने आने के बाद से पूरे इलाके में दशहत फैली हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन भी शुरू कर ही है. पीड़ित परिवार को 24 घंटे के अंदर हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन सिटी एसपी ने दिया है. जिन पर हत्या करने का आरोपी है, उन लोगों ने जदयू नेता के परिवार की तीन दिन पहले किसी बात पर लड़ाई हुई थी, तब भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
देखें Video:-
आरा में भोजपुर जदयू के वरीय जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्टी अभियान प्रभारी भीम सिंह पटेल के भाई अमरजीत पटेल उर्फ बउआ और भतीजे आकाश कुमार उर्फ भोलू (30 साल) को गोली मारी गई. यह वारदात शनिवार शाम को नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले में हुई.
बताया गया कि वारादत के वक्त पिता-पुत्र अपनी आटा चक्की पर मौजूद थे. आरोपी वहां आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. गोली लगते ही पिता-पुत्र खून से लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े.
गोली चलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले. पुत्र आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, घायल पिता अमरजीत का शहर के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पिता की हालत भी गंंभीर बताई जा रही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







