
Bihar MLC Result LIVE: नवादा में जीत की ओर निर्दलीय प्रत्याशी, JDU-RJD को झटका
AajTak
Bihar MLC Election 2022 Result Updates: बिहार में MLC की 24 सीटों पर कुल 187 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है. सोमवार को चुनाव हुआ था, जिसमें 97.86 फीसदी वोट पड़े थे.
बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजे आज घोषित किये जा रहे हैं. स्थानीय निकाय की 24 सीटों पर सोमवार को चुनाव हुआ था, जिसमें 97.86 फीसदी वोट पड़े थे. 24 सीटों पर कुल 187 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है. एमएलसी चुनाव के नतीजे बिहार की सियासी भविष्य को भी तय करने वाले माने जा रहे हैं, क्योंकि एनडीए एकजुट होकर चुनाव में उतरा था तो कांग्रेस और आरजेडी ने अलग-अलग किस्मत आजमाई है. इस तरह से उम्मीदवारों के साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के लिए भी अहम माना जा रहा है.
Bihar MLC Result Live
- नवादा: JDU और RJD को पीछे छोड़ते हुए निर्दलीय प्रत्याशी अशोक यादव जीत की ओर बढ़ रहे है. 1266 मत निर्दलीय प्रत्याशी अशोक यादव 722 राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा 717 जदयू प्रत्याशी सलमान रागिब.
- बेतिया: राजद प्रत्याशी इंजीनियर सौरभ 300 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी अफाक अहमद से आगे चल रहे हैं. वर्तमान जेडीयू के एमएलसी राजेश राम तीसरे नंबर पर हैं. - नवादा: शुरुआती रुझान में निर्दलीय अशोक कुमार यादव आगे हैं. वह सभी 14 टेबल पर आगे हैं. - हाजीपुर: यहां मतगणना के दौरान काउंटिंग सेंटर्स पर हंगामा हुआ है. वोटों की गिनती के दौरान बैलेट पेपर की गड़बड़ी का आरोप लगाकर प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने मतगणना केंद्र के अंदर हंगामा शुरू कर दिया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









