
Bihar LPG Crisis: 'सरकार को लोगों से...', बिहार में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार के बीच विपक्ष का बड़ा हमला
ABP News
Bihar LPG Crisis News: ओटीपी आधारित सिस्टम रहने की वजह से भी ग्राहकों को कुछ परेशानी हो रही है. पटना में शिकायतों के निवारण और गैस जमाखोरी की रोकथाम के लिए 28 धावा दल का गठन किया गया है.
सरकार के तमाम दावों के बीच लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए बिहार में परेशान हो रहे हैं. कई जिलों से ऐसी तस्वीर सामने आ रही हैं. कार्रवाई और चेतावनी वाले दावों के बीच लोगों की समस्या कम नहीं हो रही है. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि सरकार भले ही रसोई गैस की कोई कमी नहीं होने की बात कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि गांव से लेकर कस्बों और शहरों तक में रसोई गैस के लिए लोग परेशान हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार कहीं कोरोना त्रासदी की तरह फिर से बर्तन नहीं पिटवाने लगे." उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को लोगों से खाली गैस सिलेंडर पिटवाना चाहिए, जिससे रसोई गैस की कमी दूर हो सके.
यह भी पढ़ें- Bihar LPG Cylinder Crisis: गैस सिलेंडर के लिए नहीं होगी दिक्कत, पटना में DM ने की ये बड़ी पहल
पटना में डीएम की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी के लिए सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक 0612-2219810 पर संपर्क कर सकता है.
पटना जिले में प्रखंड स्तर पर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण और गैस जमाखोरी की रोकथाम के लिए 28 धावा दल का गठन किया गया है. गैस डीलर के यहां फोर्स और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है.













