
Bihar Election 2025: अबकी बार, 122 पर वॉर! नीतीश, तेजस्वी और औवेसी... दूसरे फेज की वोटिंग में किसका क्या दांव पर?
AajTak
Bihar Elections 2025 Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा. इसमें 18 जिलों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इस चरण में एनडीए के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी सीटें बचाने की है, जबकि महागठबंधन को वापसी का मौका तलाशना है.
Bihar Election 2025 second phase: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर वोटिंग के बाद अब बारी दूसरे चरण की है. दूसरे चरण में 18 जिलों की 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता 11 नवंबर को होगा. यही वजह है कि राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण की सीटों पर प्रचार की ताकत झोंक दी है.
दूसरे चरण में यूपी की सीमा से सटे बिहार की सीटों से लेकर चंपारण बेल्ट मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र की सीटें पर मतदान होगा. इस तरह पहले चरण में एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी की साख दांव पर लगी थी तो दूसरे चरण में बीजेपी का असल इम्तिहान होना है.
वहीं, महागठबंधन में आरजेडी ही नहीं कांग्रेस को भी साबित करने का चैलेंज होगा तो असदुद्दीन ओवैसी को बिहार में अपनी साख बचाए रखने की चुनौती है. 2020 में ओवैसी ने इसी चरण की सीटों पर जीतकर सभी की चौंका दिया था.
18 जिले की 122 सीटों पर चुनाव
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











