
Bihar Crime: इलाज कराने पहुंचा कुख्यात बदमाश, डॉक्टर ने पीट-पीटकर ले ली जान
AajTak
बेगूसराय में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और कंपाउंडर पर हत्या का आरोप लगा है. एसपी ने कहा कि कुख्यात बदमाश चंदन कुमार मानसिक रूप से भी बीमार था और वह अस्पताल में अक्सर इलाज कराने जाता था. किसी बात पर उसकी बहस वहां के डॉक्टर और दूसरे कर्मियों से हो गई.
बिहार के बेगूसराय में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और कंपाउंडर पर हत्या का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि इलाके का एक कुख्यात बदमाश इलाज कराने अस्पताल गया था. वहां डॉक्टर से उसका किसी बात पर विवाद हो गया. बात मारपीट तक पहुंच गई और डॉक्टर व अस्पताल के अन्य स्टाफ ने चंदन कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी.
घटना से आक्रोशित बदमाश के परिजनों और उसके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा. अस्पताल और उसके आसपास बनी झुग्गी झोपड़ियों में आग लगा दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफर-तफरी मच गई. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा, घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है.
डॉक्टर पर लगा मरीज की हत्या का आरोप
मृतक के भाई ने कहा, चंदन की तबीयत खराब थी. जिसके बाद वह एक निजी क्लीनिक में गया. उसे क्लीनिक ने दवाई दी गई. इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके अलावा भाई ने आरोप लगाया कि झोलाछाप डॉक्टर ने उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. गुरुवार को वह रूपनगर में स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराने गया था.
पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है
एसपी ने कहा कि कुख्यात बदमाश चंदन कुमार मानसिक रूप से भी बीमार था और वह अस्पताल में बराबर इलाज करवाने जाता था. किसी बात पर उसकी बहस वहां के डॉक्टर और दूसरे कर्मियों से हो गई. इसके अलावा एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पानी चढ़ाने के दौरान अस्पताल में कहा सुनी के दौरान चंदन कुमार की हत्या हुई है. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







