
Bihar Corona Update: बच्चों को बचाने के लिए सरकार क्या उठा रही कदम? देख लें कोरोना की पूरी अपडेट, यहां एक्टिव केस 35,508
ABP News
रविवार को रिकवरी रेट 93.95 तक पहुंच गया. बिहार के आठ ऐसे जिले हैं जहां एक्टिव केस एक हजार के पार हैं. 24 घंटे में पटना के 1,575 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
Bihar Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 35,508 हो गई है. रविवार की शाम स्वास्थ्य विभाग बिहार (Health Department Bihar) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 5,410 नए केस मिले हैं. सबसे अधिक पटना में ही केस मिल रहे हैं. शनिवार और रविवार के बीच 1,56,659 सैंपल की जांच की गई जिसमें से पटना के 1,575 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पटना में संक्रमण की दर 17.40% है. मुजफ्फरपुर में 333, समस्तीपुर में 349, पूर्णिया में 248, भागलपुर में 189 और बेगूसराय में 179 नए केस सामने आए.
24 घंटे में 5,809 लोग कोरोना वायरस से स्वस्थ

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












