
Bihar Board Inter Result 2025: ये हैं वो 3 वेबसाइट, जहां सबसे पहले घोषित होंगे बिहार इंटर नतीजे, वेबसाइट खोलकर रखें
AajTak
BSEB Inter result 2025: बिहार बोर्ड इंटर का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है. बोर्ड की ओर से पूर्व में बताया गया था कि इस बार रिकार्ड समय में रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं छात्र कहां-कहां ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
Bihar Board 12th result2025: बिहार बोर्ड के 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 01:15 बजे जारी होगा. बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई थी कि रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का बेसब्री से अपने परीक्षाफल का इंतजार है. चलिए जानते हैं विद्यार्थी और अभिभावक कहां रिजल्ट देख सकते हैं.
इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 1 से 15 फरवरी तक आयोजित हुई थी. इसमें करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. साथ ही परीक्षा में लाखों विद्यार्थी शामिल हुए थे. अब सभी को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. क्योंकि बिहार बोर्ड की ओर से इस बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का दावा किया गया है और इसके लिए 25 मार्च का दिन तय किया गया है.
कभी भी जारी हो सकता है इंटर रिजल्ट बिहार बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया जाएगा है. ऐसे में परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों और अभिभावकों को जल्द से जल्द रिजल्ट जानने की बेसब्री होगी. इसलिए बिहार इंटर परीक्षा रिजल्ट 2025 की जानकारी के लिए यहां तीन ऐसी वेबसाइटों के बारे में बताया जा रहा है, जिन पर सबसे पहले रिजल्ट आ जाएंगे. आइए जानते हैं छात्र कहां-कहां ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
रिजल्ट जानने के लिए इन वेबसाइटों को पहले से खोलकर बैठ जाएं विद्यार्थी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटर के नतीजे आने से पहले बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर विधिवत इसकी घोषणा करेंगे. इस दौरान 12वीं बोर्ड के टॉपर्स के नाम, छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत, ओवरऑल पास प्रतिशत, स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत आदि की घोषणा की जाएगी. इसके बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक किया जा सकेगा. इसलिए रिजल्ट जानने के लिए परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को पहले से खोलकर तैयार हो जाएं.
यह भी पढ़ें: Bihar Board Inter Result 2025: aajtak.in पर चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, सेव करें डायरेक्ट लिंक
इन तीन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं नीचे बताई गई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इसलिए जरूरी है कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अभी से ये लिंक सेव करके अपने पास रख लें.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











