
Bihar Board 12th Topper Marksheet: ये है बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर की मार्कशीट, देखिए किस विषय में कितने अंक लाकर फर्स्ट आईं प्रिया
AajTak
मार्कशीट के अनुसार, प्रिया ने कुल (Aggregate) 484 अंक हासिल किए हैं. प्रिया फर्स्ट डिवीजन पास हुई हैं. बता दें कि प्रिया बिहार, चंपारण के सरकार राज्य संपोषित सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ी हुई हैं.
BSEB 12th Topper Marksheet: बिहार बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी गई है. इस परीक्षा में बिहार, चंपारण की रहने वाली प्रिया जयसवाल ने पूरे राज्य में टॉप किया है. प्रिया के कुल 484 मार्क्स आए हैं. आप नीचे प्रिया की प्रोविजनल मार्कशीट देख सकते हैं.
प्रिया जयसवाल के अंग्रेजी में 100 में से 97 अंक आए हैं और उन्हें 97 ग्रेड मिला है. वहीं, हिंदी में 94 अंक लाकर D ग्रेड प्राप्त किया है. इसके अलावा साइंस स्ट्रीम की बात करें तो प्रिया के फिजिक्स थ्योरी में 65 और प्रैक्टिकल में 30 अंक आए हैं, कुल मिला 100 में 95 अंक प्राप्त किए हैं. कैमिस्ट्री थ्योरी में प्रिया के 70 और प्रैक्टिकल में 30 आए हैं, कैमिस्ट्री में प्रिया के पूरे 100 प्रतिशत अंक हैं. वहीं, बायोलॉजी थ्योरी में 68 और प्रैक्टिकल में 30 अंक आए हैं, कुल मिलाकर हुए 98 अंक आए हैं.
मार्कशीट के अनुसार, प्रिया ने कुल (Aggregate) 484 अंक हासिल किए हैं. प्रिया फर्स्ट डिवीजन पास हुई हैं. बता दें कि प्रिया बिहार, चंपारण के सरकार राज्य संपोषित सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ी हुई हैं.
PDF देखें मार्कशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें.
कॉमर्स स्ट्रीम के ट़ॉपर्स: रोशनी- 475 अंक खुशी- 473 अंक दृष्टि कुमारी, निशांत राज- 471- 94.2 अंक
आर्ट्स स्ट्रीम में: अंकिता कुमारी और साकिब शाह- 473 अंक अनुष्का कुमार, फातमा- 471 अंक

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











