
Bihar Board 10th Exam Cancelled: पेपर लीक के चलते बिहार बोर्ड गणित की परीक्षा रद्द, इस डेट को होगा रीएग्जाम
AajTak
BSEB Bihar Board 10th Exam 2022 Cancelled: बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 25 केंद्रों में कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को अब परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होना होगा. पुन: परीक्षा 24 मार्च को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी.
BSEB Bihar Board 10th Exam 2022 Cancelled: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 17 फरवरी को आयोजित हुई बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. मोतिहारी के 25 एग्जाम सेंटर्स पर हुई परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है. यह निर्णय तब लिया गया है जब यह आरोप लगाया जा रहा था कि कक्षा 10वीं का गणित का प्रश्न पत्र लीक हो गया था. बोर्ड ने अब गणित का पेपर रद्द कर नई एग्जाम डेट की घोषणा की है.
बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मोतिहारी जिले के 25 केंद्रों में कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को अब परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होना होगा. पुन: परीक्षा 24 मार्च को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. बोर्ड इसके लिए कोई नया एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा. छात्रों को अपने पहले एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा.
कई छात्रों ने यह आरोप लगाया था कि 17 फरवरी, 2022 को परीक्षा होने से कुछ दिन पहले ही कक्षा 10वीं का गणित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया था. बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा है कि जो छात्र 24 मार्च को फिर से परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा, भले ही वह परीक्षा के लिए 17 फरवरी को उपस्थित रहे हों.
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ अपना प्रवेश पत्र लाना जरूरी होगा. रीएग्जाम के लिए बोर्ड द्वारा कोई नया प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा. इस बीच, बोर्ड आज दोपहर 3 बजे कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है. रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी दोपहर 3 बजे करेंगे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











