
Bihar: 8 साल बाद उपेंद्र कुशवाहा की हुई घर वापसी, जानिए किस वजह से गए थे नीतीश से दूर
Zee News
RLSP Merger in JDU: जेडीयू ऑफिस में उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी RLSP का आज विलय जनता दल यूनाइटेड में कर दिया. इसके साथ ही आठ वर्षों पर उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर नीतीश कुमार के साथ हो गए.
Patna: आखिरकार तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए आज पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू के हो गए. इसके साथ ही लंबे समय से चला रही तमाम उठापठक का भी अंत हो गए. राजधानी पटना में जेडीयू ऑफिस में उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी RLSP का आज विलय जनता दल यूनाइटेड में कर दिया. इसके साथ ही आठ वर्षों के बाद उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर नीतीश कुमार के साथ हो गए. विलय के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 'बिना शर्त इस घर मे मैंने नीतीश जी के नेतृत्व में सेवा करने का फैसला लिया है. आगे जो भी उतार चढ़ाव हो वो नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा. उपेंद्र कुसवाह ने बहुत उतार चढ़ाव देखा है. अब आगे जो भी देखेंगे नीतीश के नेतृत्व में देखेंगे.' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'बिहार में काम हुआ है लेकिन आगे और भी काम करने की जरूरत है. नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं. पार्टी को मजबूती देने की जरूरत है. बिहार ही नहीं देश को JDU से अपेक्षा है. फिर से JDU को नंबर 1 बनाना है. हमें धर्मनिरपेक्षता सामाजिक न्याय के साथ मजबूती के साथ खड़ा रहना है.' वहीं, वशिष्ठ नारायण सिंह की भूमिका पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी भूमिका रही है. वह हमारे पीछे डंडा लेकर खड़े रहे इसके लिए आभार है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










