
Bihar: सुशील मोदी का RJD पर हमला, कहा-सदन में हंगामा कर पार्टी ने किया लोकतंत्र का अपमान
Zee News
Bihar Samachar: सुशील मोदी ने कहा, 'नेता विपक्ष के रूप में तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) को अपने समर्थकों को संयम में रखना चाहिए था, जबकि वे खुद अराजकता के अगुआ बन गए.'
Patna: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और वर्तमान में राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर आरजेडी पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'बिहार विधानसभा में हंगामा, गाली-गलौज और बाहुबल का इस्तेमाल कर RJD ने फिर लोकतंत्र का अपमान किया. किसी मंत्री पर आरोप लगाना या कोई मुद्दा उठाना विपक्ष का अधिकार हैं, लेकिन सारी बात सदन के नियम और मर्यादाओं का पालन करते हुए होनी चाहिए थी.' उन्होंने कहा, 'नेता विपक्ष के रूप में तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) को अपने समर्थकों को संयम में रखना चाहिए था, जबकि वे खुद अराजकता के अगुआ बन गए.' सुशील मोदी ने आगे कहा, 'जो लोग लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने की नौटंकी करते रहे, उनका सदन में नितांत असंसदीय आचरण जनता देख रही है. विपक्ष के पास बिहार में कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल चुनावी पराजय से उपजी अपनी हताशा प्रकट करने के बहाने खोजते हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








