
Bihar: मुख्यमंत्री Nitish Kumar का ऐलान, प्रदेश में अभी खुले रहेंगे स्कूल
Zee News
Bihar Corona Crisis: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा, 'बिहार के लोग सभी राज्यों में रहते हैं. होली में लोग आएंगे, इस वजह से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसी अहम जगहों पर ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जाएं जिसमें 70% जांच RT-PCR हो'.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वैसी स्थिति नहीं है कि स्कूलों को बंद किया जाए. उन्होंने कहा कि अभी स्कूल खुले रहेंगे और बच्चों की पढ़ाई जारी रहेगी. हालांकि मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और बस अड्डों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं. सीएम नीतीश ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा, 'बिहार के लोग सभी राज्यों में रहते हैं. होली में लोग आएंगे, इस वजह से संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की हरसंभव कोरोना जांच सुनिश्चित होनी चाहिए. उसमें से कम से कम 70% कोरोना टेस्ट आरटीपीसीआर (RT-PCR) प्रकिया के तहत हों जिसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिले'. वहीं सीएम ने कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









